Saturday 21 October 2017

*विद्यार्थी जीवन में समय प्रबंधन (टाइम मैनेजमेंट) तथा सकारात्मक सोच का विशेष महत्व* : *राजीव गुप्ता*

विद्यार्थी जीवन में समय प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच का विशेष महत्व है। जो विद्यार्थी समय प्रबंधन के मुताबिक पढ़ाई करते हैं, वे अच्छे नंबरों से पास तो होते ही है, साथ ही सफलता उनके कदम भी चूमती है। यह बात आधारशिला प्ले वे कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल राजीव गुप्ता ने कही।
राजीव गुप्ता अनुसार विद्यार्थियों में संचार कौशल, बेहतर तरीके से पढ़ने व लिखने की क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ विद्यार्थियों को अपने विषय से संबंधित नॉलेज (ज्ञान)तो होती है, बावजूद इसके वे अपनी बात को बेहतर तरीके से नहीं रख पाते। जिसका मुख्य कारण आत्मविश्वास की कमी कहा जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने विषय पर एकाग्रता बढ़ाए। ऐसा करने से जहां उनकी विषय पर पकड़ बनेगी, वहीं उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के दौरान प्रश्नों का जवाब देते समय कभी भी हड़बड़ाहट न दिखाएं। उनसे जो प्रश्न पूछा गया है, पहले उसे ध्यान से सुने और फिर बड़ी सहजता से उसका जवाब दें। कई बार साक्षात्कार देने वाले को प्रश्न का जवाब आता है, लेकिन फिर भी वह जवाब नहीं दे पाता। इसका भी मुख्य कारण उन्होंने आत्मविश्वास की कमी बताया। उन्होंने छात्राओं को मस्तिष्क के विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने, तर्कबुद्धि के विकास तथा पढ़ने की क्षमता को बढाने के साथ ही,जीवन में टाइम मैनेजमेंट के महत्व को बताते हुए कहा जो विद्यार्थी टाइम मैनेजमेंट कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, वे एक दिन बुलंदियों को छूते हैं।उन्होंने बताया कि आधारशिला स्कूल में बच्चों को एक्टिविटीज की सहायता से शिक्षा दी जाती है जिससे उनका आत्मविश्वास बढता है और उनमें समय प्रबंधन स्किल भी पैदा होता है।

No comments:

Post a Comment