Thursday 9 November 2017

गैस लीक होने से घर में हुआ भयंकर बलास्ट, कमरे की छत उड़ी, तीन बुरी तरह झुलसे

गैस लीक होने से घर में हुआ भयंकर बलास्ट, कमरे की छत उड़ी, तीन बुरी तरह झुलसे

PUBLIC VIEWS | MEDIA HOUSE |
OMNI | JAK

November 9, 2017

लुधियाना, : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में स्थित लक्ष्मी नगर के एक घर में गैस लीक होने के बाद कमरे में ब्लास्ट होने से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। ब्लास्ट के बाद कमरे की छत भी निचे गिर गई। ब्लास्ट के बाद लगी आग पर किसी तरह से पड़ोसियों ने काबू पा लिया। इस ब्लास्ट में घर के तीन सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए। परिवार के तीनों घायल हुए सदस्यों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार के रहने वाले शत्रुघन नामक व्यक्ति और उसका परिवार लुधियाना में एक वेहड़े में बने किराए के कमरे में रहता है और मेहनत मजदूरी कर अपना और पाने परिवार का पेट पालता है। किसी कारण लापरवाही के चलते घर के अन्दर गैस लीक हुई पड़ी थी और जैसे ही उन्होंने बिजली का स्विच चालु किया तो उसकी स्पार्किंग से एक दम से धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उनके कमरे की छत तक उड़ गई और ब्लास्ट के बाद उत्पन्न हुई आग से घर के तीनों सदस्य बुरी तरह से झुलस गए। घायलों में शत्रुघन उसकी पत्नी सुखमरी व एक 18 वर्षीय बेटी आशा भी शामिल है। गलिमत यह रही कि उस वेहड़े में कोई और व्यक्ति नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment