Tuesday 29 August 2017

*Ram Rahim's income : 16 लाख रुपए रोज कमाता है बाबा राम रहीम, नहीं देना पड़ता कोई टैक्‍स*

नई दिल्‍ली। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 15 साल पुराने यौन शोषण के एक मामले में डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान को दोषी करार दिया है। बाबा को हिरासत में ले लिया गया है और सजा पर फैसला 28 अगस्‍त को होगा। राम रहीम पर अपनी ही दो साध्वियों का रेप करने का आरोप था। राम रहीम डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख हैं, जिसकी शुरुआत 1948 में संन्यासी मस्ताना बलूचिस्‍तानी ने की थी। डेरा सच्‍चा सौदा अपने आप को एक धार्मिक संगठन बताता है। इसके 6 करोड़ से ज्‍यादा अनुयायी हैं, जिसमें से अधिकांश दलित सिख हैं। बाबा राम रहीम के अधिकांश अनुयायी पंजाब और हरियाणा में हैं। उनका जन्‍म राजस्‍थान के गंगानगर में 15 अगस्‍त 1967 को हुआ था। उनके पास अरबों रुपए की संपत्ति है। फाइनेंशियल एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल पहले डेरा सच्‍चा सौदा की प्रतिदिन की इनकम 16,44,833 रुपए थी। 

No comments:

Post a Comment