Wednesday 16 August 2017

युवा सामाजिक कार्यकर्ता जहान्वी बहल ने देश के 71 वे स्वतंत्रता दिवस के उप्लक्षय में विशाल राष्ट्रीय ध्वज लुधिअना स्थित आरती चौक में लहराया

भारत की बेटी के तौर पर प्रसिद्ध युवा सामाजिक कार्यकर्ता जहान्वी बहल ने देश के 71 वे स्वतंत्रता दिवस के उप्लक्षय में विशाल राष्ट्रीय ध्वज लुधिअना स्थित आरती चौक में लहराया और सलामी ली। उललेखनीय हैं की जहान्वी ने30 फ़ीट लंबा और 25 चौड़ा  विशालकाय ध्वज अपनी पिछले दो साल के जेब खर्च को इक्क्ठा करके ठाणे महाराष्ट्र से बनवाया है। स्वतंत्रता दिवस के उप्लक्षय जहान्वी ने बड़ी संख्या  में  शहरवासिओं  और विभिन्न सामाजिक राजनैतिक धार्मिक हस्तिओं की मौजूदगी में 150 फ़ीट की ऊंचाई पर हाइड्रोलिक क्रेन के जरिये फहराया गया। इसके उपरान्त राष्ट्रीय गान के पश्चात् राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। गौरतलब है की पिछले साल जहान्वी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक तिरंगा यात्रा की शुरुआत की थी और पिछले वर्ष 15 अगस्त को श्रीनगर लाल चौक तिरंगा लहराने का प्रण लिया था परन्तु उस समय उसे सुरक्षा कारणों की वजह से श्रीनगर से वापिस आना पड़ा था। परन्तु उसके द्वारा अपने प्रण को पूरा करने के लिए इस वर्ष 11 जनवरी को  माइनस 11 डिग्री तापमान में श्रीनगर स्थित लाल चौक में तिरंगा फहराया था। जहान्वी ने अपने शहर लुधिआना में पक्के तौर पर विशेष ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की थी परन्तु उचित स्थान  न मिलने के कारण यह मांग अब तक लंबित पड़ी है।इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे लुधिअना के मेयर स. हरचरण सिंह गोहलवड़िआ और पार्षद भूपिंदर सिंह भिंदा  ने जहान्वी को पक्के तौर पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने के स्थान मुहैया करवाने और तिरंगा स्थापित करने के लिए पर्याप्त  राशी जल्दी  उप्लब्द करवाने का भरोसा दिलाया   इस लिए जहान्वी ने सांकेतिक तौर पर इतनी ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पहली बार लुधिआना में इतनी ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज को लेकर शहरवासिओं में काफी उत्साह था और सभी अपने आप को गौर्वंगित मह्सूस कर रहे थे । जहान्वी के अनुसार उसके मिशन तिरंगा का मुख्य मकसद आम नागरिकों और युवा वर्ग में देश के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश भक्ति की भावना पैदा करना है। इस अवसर जहान्वी ने विशेष सहयोग के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और शहरवासिओं का विशेष रूप से धन्यवाद किया। 

1 comment:

  1. यह सर्वश्रेष्ठ पोस्ट, मैं पहली बार मेरे जीवन में इस प्रकार पढ़ रही हूँ इसमें कोई संदेह नहीं है कि महिलाओं को मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता है, लेकिन कुछ महिलाओ मे दुनिया का प्रबंधन करने की भी शक्ति है| मनीषा बापन भी एक सामाजिक कार्यकर्ता है |

    ReplyDelete