Saturday, 24 January 2015
Friday, 23 January 2015
हिमाचल प्रदेश विधान सभा की लोक लेखा समिति प्रदेश से बाहर भ्रमण पर
हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय
हिमाचल प्रदेश विधान सभा की लोक लेखा समिति प्रदेश से बाहर भ्रमण पर।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा की लोक लेखा समिति आजकल हिमाचल प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों के भ्रमण पर है। राजस्थान के चितौड़गढ़ पहॅुची हिमाचल प्रदेश की सत्रह सदस्यीय लोक लेखा समिति के अध्यक्ष, श्री रविन्द्रसिंह रवि ने पत्रकरों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में बिजली चोरी के मामले नहीं होते और किसानों को आवेदन के साथ ही कृषि कनेक्शन भी जारी कर दिए जाते है। उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ जयपुर में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात भी की।
श्री रवि ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तरह ही राजस्थान ने भी अपनी संस्कृति को सहेजकर रखा हुआ है तथा हिमाचल के हर गांव का विद्युतीकरण किया हुआ है, हर गांव में पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता है और सड़को का जाल पूरे प्रदेश में बिछा हुआ है लेकिन बरसात के दिनों में भारी वर्षा के कारण सड़कें खराब हो जाती है जिससे कठिनाईयों का सामना करना पडता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विपरीत परिस्थितियों के वावजूद भी तीन-चार माह के अन्दर ही विकास कार्य पूर्ण कर लिए जाते है। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पॉलीथिन पर लगें पूर्ण प्रतिबन्ध से भी अवगत करवाया। यहां पहॅुची समिति के सदस्यों में विधायक श्री सुरेश भारद्वाज, खूबराम, कृष्ण लाल ठाकुर, किरनेश जंग, समिति अधिकारी विरेन्द्र गुलेरिया, प्रतिवेदक जगदीश शर्मा आदि शामिल है।
PM invites suggestions from the people on 'International Day of Yoga' and services in Indian Embassies
PM invites suggestions from the people on 'International Day of Yoga' and services in Indian Embassies
The Prime Minister, Shri Narendra Modi has invited suggestions from the people
on 'International Day of Yoga' and services in Indian Embassies, on the MyGov
platform. “Share your ideas & inputs on marking the first ever 'International Day of Yoga', on this MyGov Open Forum. http://mygov.in/groupissue/celebration-of-international-day-of-yoga/show
Friends from the diaspora, share your inputs on certain aspects pertaining to our Embassies abroad. http://mygov.in/groupissue/your-experience-at-the-embassy/show
The inputs on the Embassies received through MyGov would be very valuable for the Conference of Heads of Mission, being held in February”, the Prime Minister said.
Tuesday, 20 January 2015
INSIDE STORY: जानें, नूपुर कैसे बनीं केजरीवाल के खिलाफ BJP उम्मीदवार
INSIDE STORY: जानें, नूपुर कैसे बनीं केजरीवाल के खिलाफ BJP उम्मीदवार
नई दिल्ली. भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के पांचवें ही दिन किरण बेदी को सीएम पद का उम्मीदवार तो घोषित कर दिया, लेकिन वह उन्हें अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए राजी नहीं कर पाई। सोमवार देर शाम जब पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई तो सबसे ज्यादा माथापच्ची नई दिल्ली सीट के लिए उम्मीदवार तय करने को लेकर ही करनी पड़ी। पार्टी में पिछले एक सप्ताह के भीतर शामिल हुए तमाम चेहरों ने केजरीवाल के खिलाफ लड़ने से इनकार कर दिया और अपनी मर्जी की सीट पर टिकट पाने में कामयाब रहे।
दिल्ली में कड़ी चुनौती बन चुके अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवारी तय करने में बीजेपी नेताओं के पसीने छूट गए। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत बड़े नेताओं ने केजरीवाल के खिलाफ कभी उनके करीब रहीं किरण बेदी और फिर शाजिया इल्मी को चुनाव लड़ाने का मन बनाया था। लेकिन बेदी ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया। इल्मी ने यहां तक कह दिया कि वह चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए पार्टी में शामिल हुई हैं। आप से टूटकर आए एमएस धीर और अशोक चौहान ने पहले ही नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे। जब कोई बड़ा नाम केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ तो भाजपा ने अंतत: नूपुर शर्मा को नई दिल्ली से उतारने का फैसला किया।
कौन हैं नूपुर
31 साल की नूूपुर दिल्ली में बीजेपी का युवा चेहरा हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एलएलएम किया है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। सन् 2008 में उन्होंने एनएसयूआई की सोनिया सापरा को 1700 वोटों से हराया था। इससे पहले छह साल तक लगातार एबीवीपी चुनाव में हार रही थी। फिलहाल नूपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा में नेशनल मीडिया सेल की को इंचार्ज हैं।
केजरीवाल के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने पर रही असमंजस की स्थिति
नूपुर को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाने से पहले भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी उम्मीदवारों की सूची में अंतिम समय में बड़े बदलाव करवाए थे। इसके बाद सोमवार रात संसदीय और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई तो इसमें केजरीवाल के खिलाफ विनोद कुमार बिन्नी को उतारने पर भी चर्चा हुई, पर बिन्नी पटपड़गंज सीट से लड़ने पर ही अड़े थे। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं कृष्णा तीरथ से भी नई दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया। लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और पटेल नगर से ही टिकट दिए जाने की मांग पर अड़ी रहीं।
प्रदेश इकाई के नेता पर करना पड़ा भरोसा
बड़े चेहरों द्वारा इनकार के बाद भाजपा प्रदेश इकाई से किसी नेता को लाने पर विचार हुआ। इसी दौरान तय हुआ कि पार्टी नई दिल्ली से किसी नए चेहरे को उतारेगी। तब विदेश में पढ़ी नूपुर शर्मा का नाम फाइनल हुआ।
बड़े चेहरों द्वारा इनकार के बाद भाजपा प्रदेश इकाई से किसी नेता को लाने पर विचार हुआ। इसी दौरान तय हुआ कि पार्टी नई दिल्ली से किसी नए चेहरे को उतारेगी। तब विदेश में पढ़ी नूपुर शर्मा का नाम फाइनल हुआ।
ब्रिसबेन: 3 बल्लेबाजों से ही जीत गया इंग्लैंड, 5 खिलाड़ी बने भारत की हार के विलेन

खेलडेस्क. त्रिकोणीय सीरीज के अंतर्गत ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 9 विकेट की करारी हार मिली। इस हार के पीछे सबसे बड़ा कारण टीम इंडिया की नाकाम बल्लेबाज रही। पहले तो पारी की शुरुआत करने आए शिखर धवन (1) और अजिंक्य रहाणे (33) सस्ते में आउट हो गए। फिर मध्यक्रम में विराट कोहली (4), सुरेश रैना (1) और अंबाती रायडू (23) भी जल्दी आउट हो गए। टीम इंडिया की पूरी बल्लेबाजी चरमरा गई, जो हार का मुख्य कारण बनी। भारत की हार के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार खिलाड़ियों में कप्तान धोनी के अलावा शिखर धवन, विराट कोहली, उमेश यादव और विरोधी टीम के जेम्स एंडरसन शामिल रहे।
भारत की निराशाजनक गेंदबाजी
भारत की हार में उसकी निराशाजनक गेंदबाजी भी प्रमुख कारणों में से एक है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि 154 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर महज 27.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत की तेज गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। भुवनेश्वर कुमार ने 9 रन प्रति ओवर, उमेश यादव ने 7 रन प्रति ओवर, मोहम्मद शामी ने लगभग 6 रन प्रति ओवर और स्टुअर्ट बिन्नी ने लगभग 5 रन प्रति ओवर की गति से रन खर्च किए। इनमें एकमात्र सफलता बिन्नी को मिली।
लगातार दूसरी हार
टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने उसे चार विकेट से हराया था। पूरे मैच के दौरान कहीं भी ऐसा नहीं दिखा, जिससे यह कहा जा सके कि टीम इंडिया जीत के लिए खेल रही हो। ओपनिंग बैट्समैन से लेकर मिडिल ऑर्डर तक के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।
कोई बल्लेबाज नहीं लगा सका अर्धशतक
भारत की तरफ से कोई बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना सका। 67 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम के लिए एक समय तो 100 के स्कोर पर भी पहुंचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी (44) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (34) ने पारी को संभालने के लिए थोड़ी मशक्कत जरूरी की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।
टीम इंडिया की इस शर्मनाक हार में कई खिलाड़ी विलेन बनकर सामने आए।
बदलना पड़ा पर्चा भरने का कार्यक्रम, रोड शो ही करते रह गए केजरीवाल
बदलना पड़ा पर्चा भरने का कार्यक्रम, रोड शो ही करते रह गए केजरीवाल

Jan 20, 2015, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल अब मंगलवार को पर्चा दाखिला नहीं करेंगे। रोड शो में उमड़ी भीड़ की वजह से हुई देरी के कारण ने उन्होंने अपना प्लान बदल दिया। अब वह बुधवार को पर्चा दाखिला करेंगे। बता दें कि बुधवार को बीजेपी की सीएम पद की कैंडिडेट किरण बेदी और कांग्रेसी नेता अजय माकन भी पर्चा दाखिला करेंगे।
विश्वास नहीं दिखे रोड शो में
इससे पहले, केजरीवाल ने दिल्ली की सड़कों पर रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान आप के सभी बड़े नेता दिखे, लेकिन कुमार विश्वास नजर नहीं आए। इस वजह से अटकलबाजी तेज हो गई। बता दें कि विश्वास के पार्टी के सबसे बड़े नेता के पर्चा दाखिले में बिना सूचना मौजूद न रहने की वजह से यह अटकलबाजी शुरू हुई है। हालांकि, इस बाबत पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ''हमारा सुखी परिवार है। कृपया ऐसे सवाल न उठाएं। हम सभी नेता 24 घंटे साथ नहीं रह सकते। अगर इस तरह सवाल उठने लगे तो लोग यह भी कह सकते हैं कि मेरी बीवी भी नहीं पहुंची।'' वहीं, बीजेपी पर हमला तेज करते हुए केजरीवाल ने पार्टी को झूठ की मशीन करार दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।
मां का आशीर्वाद लेकर निकले
इससे पहले, केजरीवाल सुबह अपनी मां का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले। इसके बाद वह वाल्मिकी मंदिर पहुंचे। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में केजरीवाल के समर्थक जुटे थे। बता दें कि इस मंदिर पर महात्मा गांधी भी कभी वक्त गुजार चुके हैं। नरेंद्र मोदी ने भी यहीं बीते साल स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। बता दें कि केजरीवाल ने सोमवार रात टि्वटर पर लोगों से अपील की थी कि वह एक दिन की छुट्टी निकालकर उनके रोड शो में शामिल हों। बता दें कि पिछली बार 49 दिन की सरकार चलाने के बाद कुर्सी छोड़ने वाले केजरीवाल ने कई बार माना है कि उनका वह फैसला गलत था और उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि उन्हें एक बार फिर मौका दें।
केजरीवाल ने किरण बेदी को दी सार्वजनिक बहस की चुनौती
बीजेपी ने पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी को अपना सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। बेदी ने चार दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइनकी थी। इसी वजह से अब आम आदमी पार्टी और केजरीवाल बेदी पर काफी हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में केजरीवाल ने मंगलवार को किरण बेदी को सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती दी। इसके साथ ही, केजरीवाल ने अपील की कि किरण बेदी उन्हें टि्वटर पर अनब्लॉक करें। बेदी ने भी कह दिया कि उन्हें यह चुनौती कबूल है, लेकिन वह दिल्ली असेंबली में बहस करेंगी। वहीं, कांग्रेस के अजय माकन ने भी कहा कि वह बहस को तैयार हैं।

PV मां का आशीर्वाद ले पर्चा दाखिले को निकले केजरीवाल,
मां का आशीर्वाद ले पर्चा दाखिले को निकले केजरीवाल, रोड शो से कुमार विश्वास नदारद

Jan 20 : नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पर्चा दाखिला करेंगे। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान आप के सभी बड़े नेता दिखे, लेकिन कुमार विश्वास नजर नहीं आए। इस वजह से अटकलबाजी तेज हो गई। बता दें कि विश्वास के पार्टी के सबसे बड़े नेता के पर्चा दाखिले में बिना सूचना मौजूद न रहने की वजह से यह अटकलबाजी शुरू हुई है। इससे पहले, केजरीवाल सुबह अपनी मां का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले। इसके बाद वह वाल्मिकी मंदिर पहुंचे। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में केजरीवाल के समर्थक जुटे थे। बता दें कि इस मंदिर पर महात्मा गांधी भी कभी वक्त गुजार चुके हैं। नरेंद्र मोदी ने भी यहीं बीते साल स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।
केजरीवाल ने सोमवार रात टि्वटर पर लोगों से अपील की थी कि वह एक दिन की छुट्टी निकालकर उनके रोड शो में शामिल हों। बता दें कि पिछली बार 49 दिन की सरकार चलाने के बाद कुर्सी छोड़ने वाले केजरीवाल ने कई बार माना है कि उनका वह फैसला गलत था और उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि उन्हें एक बार फिर मौका दें।
केजरीवाल ने किरन बेदी को दी सार्वजनिक बहस की चुनौती
बीजेपी ने पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी को अपना सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। बेदी ने चार दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइनकी थी। इसी वजह से अब आम आदमी पार्टी और केजरीवाल बेदी पर काफी हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में केजरीवाल ने मंगलवार को किरण बेदी को सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती दी। इसके साथ ही, केजरीवाल ने अपील की कि किरण बेदी उन्हें टि्वटर पर अनब्लॉक करें। बेदी ने भी कह दिया कि उन्हें यह चुनौती कबूल है, लेकिन वह दिल्ली असेंबली में बहस करेंगी। वहीं, कांग्रेस के अजय माकन ने भी कहा कि वह बहस को तैयार हैं।
बीजेपी ने पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी को अपना सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। बेदी ने चार दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइनकी थी। इसी वजह से अब आम आदमी पार्टी और केजरीवाल बेदी पर काफी हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में केजरीवाल ने मंगलवार को किरण बेदी को सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती दी। इसके साथ ही, केजरीवाल ने अपील की कि किरण बेदी उन्हें टि्वटर पर अनब्लॉक करें। बेदी ने भी कह दिया कि उन्हें यह चुनौती कबूल है, लेकिन वह दिल्ली असेंबली में बहस करेंगी। वहीं, कांग्रेस के अजय माकन ने भी कहा कि वह बहस को तैयार हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)

.jpg)