Tuesday, 20 January 2015

बदलना पड़ा पर्चा भरने का कार्यक्रम, रोड शो ही करते रह गए केजरीवाल

बदलना पड़ा पर्चा भरने का कार्यक्रम, रोड शो ही करते रह गए केजरीवाल


Jan 20, 2015, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल अब मंगलवार को पर्चा दाखिला नहीं करेंगे। रोड शो में उमड़ी भीड़ की वजह से हुई देरी के कारण ने उन्होंने अपना प्लान बदल दिया। अब वह बुधवार को पर्चा दाखिला करेंगे।  बता दें कि बुधवार को बीजेपी की सीएम पद की कैंडिडेट किरण बेदी और कांग्रेसी नेता अजय माकन भी पर्चा दाखिला करेंगे। 

विश्वास नहीं दिखे रोड शो में 
इससे पहले, केजरीवाल ने दिल्ली की सड़कों पर रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान आप के सभी बड़े नेता दिखे, लेकिन कुमार विश्वास नजर नहीं आए। इस वजह से अटकलबाजी तेज हो गई। बता दें कि विश्वास के पार्टी के सबसे बड़े नेता के पर्चा दाखिले में बिना सूचना मौजूद न रहने की वजह से यह अटकलबाजी शुरू हुई है। हालांकि, इस बाबत पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ''हमारा सुखी परिवार है। कृपया ऐसे सवाल न उठाएं। हम सभी नेता 24 घंटे साथ नहीं रह सकते। अगर इस तरह सवाल उठने लगे तो लोग यह भी कह सकते हैं कि मेरी बीवी भी नहीं पहुंची।'' वहीं, बीजेपी पर हमला तेज करते हुए केजरीवाल ने पार्टी को झूठ की मशीन करार दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी। 


मां का आशीर्वाद लेकर निकले 
इससे पहले, केजरीवाल सुबह अपनी मां का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले। इसके बाद वह वाल्मिकी मंदिर पहुंचे। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में केजरीवाल के समर्थक जुटे थे। बता दें कि इस मंदिर पर महात्मा गांधी भी कभी वक्त गुजार चुके हैं। नरेंद्र मोदी ने भी यहीं बीते साल स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। बता दें कि केजरीवाल ने सोमवार रात टि्वटर पर लोगों से अपील की थी कि वह एक दिन की छुट्टी निकालकर उनके रोड शो में शामिल हों। बता दें कि पिछली बार 49 दिन की सरकार चलाने के बाद कुर्सी छोड़ने वाले केजरीवाल ने कई बार माना है कि उनका वह फैसला गलत था और उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि उन्हें एक बार फिर मौका दें। 

केजरीवाल ने किरण बेदी को दी सार्वजनिक बहस की चुनौती 
बीजेपी ने पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी को अपना सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। बेदी ने चार दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइनकी थी। इसी वजह से अब आम आदमी पार्टी और केजरीवाल बेदी पर काफी हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में केजरीवाल ने मंगलवार को किरण बेदी को सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती दी। इसके साथ ही, केजरीवाल ने अपील की कि किरण बेदी उन्हें टि्वटर पर अनब्लॉक करें। बेदी ने भी कह दिया कि उन्हें यह चुनौती कबूल है, लेकिन वह दिल्ली असेंबली में बहस करेंगी। वहीं, कांग्रेस के अजय माकन ने भी कहा कि वह बहस को तैयार हैं। 






PV मां का आशीर्वाद ले पर्चा दाखिले को निकले केजरीवाल,

मां का आशीर्वाद ले पर्चा दाखिले को निकले केजरीवाल, रोड शो से कुमार विश्वास नदारद


Jan 20 : नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पर्चा दाखिला करेंगे। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान आप के सभी बड़े नेता दिखे, लेकिन कुमार विश्वास नजर नहीं आए। इस वजह से अटकलबाजी तेज हो गई। बता दें कि विश्वास के पार्टी के सबसे बड़े नेता के पर्चा दाखिले में बिना सूचना मौजूद न रहने की वजह से यह अटकलबाजी शुरू हुई है। इससे पहले, केजरीवाल सुबह अपनी मां का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले। इसके बाद वह वाल्मिकी मंदिर पहुंचे। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में केजरीवाल के समर्थक जुटे थे। बता दें कि इस मंदिर पर महात्मा गांधी भी कभी वक्त गुजार चुके हैं। नरेंद्र मोदी ने भी यहीं बीते साल स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। 

केजरीवाल ने सोमवार रात टि्वटर पर लोगों से अपील की थी कि वह एक दिन की छुट्टी निकालकर उनके रोड शो में शामिल हों। बता दें कि पिछली बार 49 दिन की सरकार चलाने के बाद कुर्सी छोड़ने वाले केजरीवाल ने कई बार माना है कि उनका वह फैसला गलत था और उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि उन्हें एक बार फिर मौका दें। 
केजरीवाल ने किरन बेदी को दी सार्वजनिक बहस की चुनौती 
बीजेपी ने पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी को अपना सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। बेदी ने चार दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइनकी थी। इसी वजह से अब आम आदमी पार्टी और केजरीवाल बेदी पर काफी हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में केजरीवाल ने मंगलवार को किरण बेदी को सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती दी। इसके साथ ही, केजरीवाल ने अपील की कि किरण बेदी उन्हें टि्वटर पर अनब्लॉक करें। बेदी ने भी कह दिया कि उन्हें यह चुनौती कबूल है, लेकिन वह दिल्ली असेंबली में बहस करेंगी। वहीं, कांग्रेस के अजय माकन ने भी कहा कि वह बहस को तैयार हैं।






बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदेश अध्यक्ष के समर्थकों का प्रदर्शन, शाह के खिलाफ नारेबाजी




Jan 20, 2015 : नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी दफ्तर के बाहर मंगलवार को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि ये लोग, सतीश उपाध्याय के चुनाव न लड़ने से नाराज थे। इसके अलावा बीजेपी दफ्तर के बाहर पूर्वांचलियों को टिकट न देने से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाहके खिलाफ भी नारेबाजी की।

गौरतलब है कि कल रात बीजेपी द्वारा जारी की गई 62 उम्मीदवारों की लिस्ट में सतीश उपाध्याय का नाम शामिल नहीं है। वहीं सतीश उपाध्याय से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि दिल्ली में बीजेपी की जीत हो।’ उन्होंने कहा कि मैंने खुद तय किया है कि मुझे चुनाव नहीं लड़ना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें अगर सभी चुनाव लड़ेंगे तो कामकाज कौन देखेगा। सतीश उपाध्याय ने कहा कि मुझे सीट नहीं 70 सीट पर चुनाव लड़ना है। सभी स्थानों पर कमल खिलाना है। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि यह क्षणिक है, सब पार्टी नेतृत्व का सम्मान करते हैं। 

PV :किरण को घेरने के लिए आप की रणनीति, केजरीवाल नहीं विश्वास करेंगे हमले

किरण को घेरने के लिए आप की रणनीति, केजरीवाल नहीं विश्वास करेंगे हमले


नई दिल्ली. बीजेपी की सीएम कैंडिडेट किरण बेदी को घेरने के लिए आम आदमी पार्टी ने नई रणनीति बनाई है। इसके तहत, आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल बेदी पर खुद सीधा हमला नहीं करेंगे, बल्कि यह जिम्मेदारी आप के ही एक अन्य बड़े नेता कुमार विश्वास को सौंपी गई है। वह जनता को यह समझाने की कोशिश करेंगे कि भाजपा की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी बेदी आप संयोजक के कद की नहीं हैं। इसी के चलते उन्होंने नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को चुनौती नहीं दी। यदि भाजपा नेताओं या बेदी की ओर से कोई हमला केजरीवाल पर किया जाता है तो पार्टी के अन्य नेता उसका जवाब देंगे। पार्टी की नई रणनीति के मुताबिक, केजरीवाल को बेदी पर चुप रहना है और सिर्फ जनता से जुड़े मुद्दों पर बयान देने हैं।


बता दें कि बीजेपी ने किरण बेदी को कृष्णानगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। कृष्णानगर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की सीट है, जहां से वे लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। पार्टी कहेगी कि अगर किरण में केजरीवाल का मुकाबला करने की हिम्मत होती तो वह नई दिल्ली से चुनाव लड़तीं। केजरीवाल ने बीते साल इसी सीट पर दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को हराया था। उधर, कुमार विश्वास ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा, ''कभी गडकरी और सोनिया गांधी को बहस की चुनौती देनी वालीं किरन अब खुद क्यों बहस से बच रही हैं।'' बता दें कि जिस दिन किरण बेदी बीजेपी में शामिल हुईं, विश्वास ने ट्वीट करके उन्हें इशारे ही इशारों में 'जयचंद' करार दिया था। 
नेताओं के बीजेपी में जाने से खुश है आप 
आंतरिक सूत्रों की मानें तो आप को लगता है कि पार्टी के नेताओं के भाजपा में शामिल होने से उसे फायदा हुआ है। इसके कारण भाजपा में जहां भीतरी कलह बढ़ी है, वहीं आप में राजनीतिक कद हासिल करने के लिए शामिल हुए नेताओं से छुटकारा मिल गया है। नॉमिनेशन से पहले आप नेताओं की बैठक में यह तय किया गया कि पार्टी संयोजक केजरीवाल किसी भी हाल में बेदी पर हमला नहीं करेंगे। पार्टी को लगता है कि बेदी आप और केजरीवाल के कमजोर पहलुओं को जानती हैं और ऐसा करना उनके लिए भारी पड़ सकता है। 
आप को लगता है, डर गई बीजेपी 
आप पार्टी का मानना है कि दिल्ली को परम्परागत तौर पर मुख्यमंत्री नई दिल्ली सीट से ही मिलता है। ऐसे में बेदी को सेफ सीट से लड़ाया जाने के पीछे भाजपा का डर साफ है। आमतौर पर दिल्ली में मजबूत दावेदार सेफ सीट से नहीं लड़ते, बल्कि उस सीट से लड़ते हैं, जिसमें वह विपक्षी पार्टी को चुनौती देते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल को पार्टी के अन्य नेताओं ने भी बेदी पर सीधे तौर पर हमला नहीं करने की सलाह दी है। लेकिन भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के खिलाफ कोई खुलासा किए जाने की सुगबुगाहट जरूर है, जिसकी जिम्मेदारी विश्वास को सौंपी गई है और मतदान से पहले वह इसे अंजाम देंगे।

BJP workers dissent 'parachute CM' Kiran Bedi, Satish Upadhyay heckled

January 20, 2015 : New Delhi: The rift within the party over naming Kiran Bedi as the CM candidate for the upcoming Delhi polls is out in the open. Supporters of Delhi Bharatiya Janata Party (BJP) Delhi unit president Satish Upadhyay staged a protest outside party headquarters on Tuesday, reportedly miffed with him not being named as the party's CM candidate.
The supporters also shouted slogans and said that “they will not tolerate a parachute CM”.
Upadhyay tried to calm the protesting party workers and was even reportedly heckled at the Delhi BJP office, the ANI reported.

Saturday, 3 January 2015

Lodhi Club Election Speacial

Lodhi Club Election Speacial

लोधी क्लब की वोटों ने किया सर्दी में भी गरम माहोल 

सरदी के ईस मौसम में लोदी कलब की वोटों के आने से महोल पूरी तरह से गर्म हो चूका है। 

जनरल सेक्ट्री के पद के लिए जहाँ तीन कैंडिडेट जगमोहन कृष्ण जैन, रजनीश गुप्ता तथा पवन कुमार गर्ग आदि मैदान में हैं वहीँ वाईस प्रेजिडेंट के लिए चार नाम गुरभेज सिंह छिब्बर, बदिश जिंदल, के. एस डंग तथा अश्वनी गोयल के नाम सामने आ रहे हैं। जबकि  जॉइंट सेक्टरी के पद के लिए डॉ  गौरव सचदेवा तथा तरुण अग्रवाल मैदान में हैं । कैशियर के लिए नितिन महाजन तथा विशाल गर्ग कल्चरल सेक्टरी के लिए विकास दुआ तथा विपन सिंघानिआ, बार सेक्टरी के लिए जगतवीर सिंह तथा हरिंदर सिंह एस डी ओ, मेस  सेक्टरी के लिए सचिन गुप्ता, तथा अशोक कुमार मैदान में हैं। स्पोर्ट्स सेक्टरी के लिए चार कैंडिडेट विशाल मेहरा, सचिन गोयल, पुनीत गुप्ता, तथा सोनू वधावन आदि मैदान में हैं।

कई दिगजों के आने से मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। 

जगमोहन कृष्ण जैन जो के स्टॉक एक्सचेंज लुधिआना के डायरेक्टर भी हैं के आने से बाकी उम्मीदवारों के लिए खतरे की घण्टी बज चुकी है।