Saturday, 8 August 2020

दिल्ली,चंडीगढ़,अमृतसर,बरनाला के भजन गायक/गायिका ने लगाई हाजिरी

 दिल्ली,चंडीगढ़,अमृतसर,बरनाला के भजन गायक/गायिका ने लगाई हाजिरी

कोरोना वायरस के चलते मन्दिर में जन्माष्टमो समारोह स्थगित 






लुधियाना 8 अगस्त()सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की तरफ से विश्व कल्याण हेतु सोशल साईट पर संध्या चौंकी का आयोजन प्रतिदिन जारी है प्रधान अशोक जैन की अध्यक्षता में किये जा रहे आयोजन में सोशल साईट पर असंख्य भक्त जुड़ चुके है और विश्व भर के भजन गायक /गायिका सोशल साईट के माध्यम से इस आयोजन के साथ जुड़ कर श्री बालाजी महाराज के चरणों में अपने भजनों के माध्यम से हाजिरी लगा कर प्रार्थना कर रहे है।जारी संध्या चौंकी में वैभव गर्ग(चंडीगढ़),राकेश राधे(बरनाला),इंदु खन्ना(नई दिल्ली) व अतुल दर्शी(अमृतसर)ने अपने भजनो के माध्यम से संध्या चौंकी में हाजिरी लगाई।इस अवसर पर प्रधान अशोक जैन ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए मन्दिर में जन्माष्टमी पर्व को स्थगित किया गया है और रोजाना कि तरह भक्त गाइड लाइन अनुसार मन्दिर में नतमस्तक होंगे।प्रधान अशोक जैन ने सभी भक्तों से मन्दिर में अनुशासन बनाये रखने की अपील की।सेवादार अनुज मदान ने कहा कि विश्व कल्याण हेतु प्रधान अशोक जैन द्वारा सोशल साईट पर किया जा रहा आयोजन जारी रहेगा उन्होंने सभी भक्तों से सांय 8 बजे फेसबुक पर उनकी आईडी और मन्दिर के पेज के साथ जुड़ने की अपील की।






Thursday, 6 August 2020

प्रभु राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ व पूजा अर्चना की

प्रभु राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ व पूजा अर्चना की


अमेरिका में सोशल साईट पर श्री बालाजी के चरणों में आशा खन्ना ने लगाई यादगारी हाजिरी


लुधियाना ()सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर हैबोवाल में प्रभु श्री राम मन्दिर निर्माण शिलान्यास के उपलक्ष्य से ठीक उसी समय पूजा अर्चना की गई व मन्दिर के आचार्यों पंडित विश्राम,पंडित देवी दयाल,पंडित सुरेश,पंडित संजय,पंडित राम,पंडित विष्णु जी द्वारा हवन यज्ञ किया गया व प्रभु श्री राम का स्मरण करते हुए विधि विधान के साथ पूर्ण आहुति डाली गई इस अवसर पर प्रधान अशोक जैन ने कहा कि आज भारत के लिए सनातन धर्म के लिए बहुत ही इतिहासिक दिन है जो प्रभु श्री राम का मंदिर बनने जा रहा है उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मन्दिर में दीप माला व सुंदर लाइटे लगाई गई है व मन्दिर श्री राम दरबार का भव्य सजावट की गयी है।संध्या वेला में अमेरिका से सोशल साईट पर प्रसिद्व भजन गायिका आशा खन्ना ने श्री बालाजी के चरणों में अपने सुंदर भजनो से लाइव हाजिरी लगाई ।इस अवसर पर आशा खन्ना ने कहा कि विदेश में रह कर भी वह अपने धर्म का पालन कर रहे है व अपने भजनों के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार में सेवक के रूप में सेवा में प्रयासरत है और वह बहुत ही  भाग्यवान भक्त होते है जिनको प्रभु चरणों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त होता है क्योंकि सेवा का सौभाग्य उन्ही को मिलता है जिनपर प्रभु श्री कृपा करते है ।आशा खन्ना ने प्रधान अशोक जैन व सेवादार अनुज मदान को सनातन शर्म का प्रचार व विश्व कल्याण के लिए किए जा रहे उनके सराहनीय प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि ऐसे विरले भक्तों के कारण ही पूरे विश्व में सनातन धर्म का ध्वज फहरा रहा है और यह प्रधान अशोक जैन और सेवादार अनुज मदान की मेहनत का फल ही है जो आज पूरे विश्व में श्री बालाजी महाराज और सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की ख्याति फैल रही है और लाइव श्री बालाजी महाराज की सन्ध्या चौंकी हो रही है।

फोटो: हवन यज्ञ करते मन्दिर के आचार्य व अमेरिका से लाइव संध्या चौंकी करती आशा खन्ना

महादेव सेवा सोसाइटी ने श्री राम मंदिर के निर्माण की खुशी में घी के दिए जलाए और भक्तों को वितरित किए 3100 घी के दिए

महादेव सेवा सोसाइटी ने श्री राम मंदिर के निर्माण की खुशी में घी के दिए जलाए और भक्तों को वितरित किए 3100 घी के दिए



महादेव सेवा सोसाइटी मंदिर सांगला वाला शिवाला में महंत नारायण दास पुरी तथा महंत दिनेश पुरी जी की अध्यक्षता में लुधियाना वासियों को 3100 घी के दिए वितरित किए।सोसाइटी अध्यक्ष साहिल खुराना ने बताया कि 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद भारत वासियों को ये सुअवसर प्राप्त हुआ है। इसके साथ साथ हर भारतीय ने 5 अगस्त के दिन को दिवाली के रूप में मनाया गया ।इस अवसर पर विशेष रूप से प्राचीन मनदिर संगला वाला शिवाला के महंत दिनेश पुरी,साहिल खुराना, निशांत नागर,प्रिंस कौरा,सोनू हाटा, दिनेश जैन, सुरिंदर बावा,रमन गोयल,मयंक मग्गो,पुनीत बहल आदि उपस्थित हुए।

Wednesday, 5 August 2020

आज करोड़ो देशवासियों का सपनाहुआ पूरा।

आज करोड़ो  देशवासियों का सपनाहुआ पूरा।


लुधियाना:-(सुदर्शन खन्ना )अखिल भारतीय सभ्यता सुरक्षा मँच के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा आज करोड़ो  देशवासियों का सपना पूरा हुआ ।आज  अयोध्या में श्री राम  मंदिर निर्माण हेतू भूमिपूजन संपन्न हुआ। आज  पांच  सदियों के इन्तजार खत्म हुआ ।बहुत ही अद्भुत दृश्य व पल इस पल को देखने के लिए करोड़ो भारतीयों की आंखे मानो  तरस रही थी। आज का दिन बहुत ही इति
हासिक व गौरव का दिन है।
हम को राम मंदिर निर्माण हेतू भूमिपूजन सुन्दर दृश्य देखने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। 
  सभी देशवासियों को और श्री राम के भक्तों को ढेर सारी मंगलमय  बधाइयाँ।अब श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण होगा। 
आज मन बहुत खुश है देश के करोड़ों राम भक्तों का सपना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने  पूरा कर  दिखाया।

: **भगवान महावीर सेवा संस्थान द्वारा तेरापंथ समाज की चार विभूतियों का हुआ बहूमान*

: **भगवान महावीर सेवा संस्थान द्वारा तेरापंथ समाज की चार विभूतियों का हुआ बहूमान*



 लुधियाना:-(सुदर्शन खन्ना ) भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से विशेष सम्मान समारोह  राष्ट्रीय संस्थान लीगा परिवार सोसाइटी के विशाल प्रांगण  बाबा मलजी लिगा धाम मैं  सोसायटी के अध्यक्ष  दानवीर विपन -रेनू जैन की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया।
        इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया संस्थान हमेशा उन  महान विभूतियों को सम्मानित करने में  गौरव अनुभव करता है  जिन्होंने अपने देश समाज एवं आसपास के वातावरण  को सहयोग करने में अपना अद्भुत  योगदान दिया हो इसी सम्मान की लड़ाई में जैनाचार्य आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी जन्म शताब्दी वर्ष (1920-2002) के उपलक्ष्य में डॉ. ललिता जी जोगाड़ एवं उनकी टीम द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ जी के जीवन पर आधारित कविताओं के संग्रह को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचनाओं का संकलन किया गया ।
जिसमे भारत से 25 राज्यो व विभिन्न देशों के प्रतिभागियों एवं जैन समाज के साधु साध्वियों द्वारा अपनी रचनाएं भेजी गई । इस मे से 1121 रचनाओं का चयन किया गया ।
          जिसमें लुधियाना से पुखराज बोथरा ,मंजू सिंगी जी, अरिहंत जैन ,मंजू वैद्य की रचना को भी चयनित किया गया। 
इस संग्रह को द ब्रिटिश वर्ल्ड रिकॉर्ड लन्दन, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड , सुप्रीम वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशियन वर्ल्ड रिकॉर्ड,इंडियन स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड आदि 27 अंतराष्ट्रीय एव राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड दर्ज किया गया । भारत के विभिन्न राज्यो के मुख्यमंत्री एव कई जैनाचार्यो द्वारा इस संकलन के प्रकाशित होकर विभिन्न वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर बधाई संदेश प्रेषित किया । इस मौके पर भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन राष्ट्रीय संस्था लिगा परिवार सोसायटी के अध्यक्ष विपिन जैन महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी की सह मंत्री समाजसेवी  विनोद देवी सुराणा, नेहा जैन,कुलदीप जैन,रेनू जैन,प्रमोद कुमार, संगीता रानी आदि अन्य उपस्थित थे।

रमा जैन, कुलदीप जैन, रिद्धि जैन, दिव्यांग जैन के साथ *अयोध्या* में *भव्य* *राम* *मंदिर* *निर्माण* एवं *शिलान्यास* के *उपलक्ष* में *अपने* *निवास* *स्थान* *वल्लभनगर* *शिवपुरी* *लुधियाना* से *दीपमाला* करते हुए

: *भगवान* *महावीर* *सेवा* *संस्थान* के *अध्यक्ष* समाजसेवी, राकेश जैन अपने परिवारिक सदस्यों रमा जैन, कुलदीप जैन, रिद्धि जैन, दिव्यांग जैन के साथ *अयोध्या* में *भव्य* *राम* *मंदिर* *निर्माण* एवं *शिलान्यास* के *उपलक्ष* में *अपने* *निवास* *स्थान* *वल्लभनगर* *शिवपुरी* *लुधियाना* से *दीपमा

ला* करते हुए

अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर समाज सेवक निशांत सूद मन्नू ने लड्डू बांटे, कोरोना वायरस से जल्द निजात मिलने की प्रार्थना की




अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर समाज सेवक निशांत सूद मन्नू ने लड्डू बांटे, कोरोना वायरस से जल्द निजात मिलने की प्रार्थना की


लुधियाना, 5 अगस्त: अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर देशवासियों में बहुत उत्साह है। जिसे लेकर लुधियाना स्थित हंबड़ा रोड पर समाजसेवी निशांत सूद मनु की ओर से अपने साथियों के साथ लड्डू बांटे गए।मीडिया से बातचीत में निशांत सूद मनु ने कहा कि देशवासी लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे और आज अवसर आ गया है, जब श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन हुआ है। वह प्रार्थना करते हैं कि प्रभु श्री राम इसी तरह देशवासियों पर कृपा बनाए रखें और लोगों को कोरोना वायरस जैसी भयानक बीमारी से निजात मिले।