Thursday 8 October 2020

 पंजाब भाजपा एस सी मोर्चा 10 अक्टूबर को पुरे पंजाब में एस सी संत समाज के लेकर करेगी चक्का जाम --राज कुमार अटवाल 

 स्कॉलरशिप  घोटाले में लिप्त मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को पंजाब सरकार की क्लीन चिट से एस सी समाज नाखुश --राज कुमार अटवाल 

लुधियाना 8 अक्टूबर : भाजपा एससी मोर्चा स्कॉलरशिप घोटाले में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को क्लीन चिट देने पर नाराज है। भाजपा एससी मोर्चा के पंजाब प्रधान राज कुमार अटवाल ने  कहा कि घोटालेबाज धर्मसोत को क्लीन चिट कैप्टन सरकार ने दिया है, न कि पंजाब के एससी समाज ने। धर्मसाेत को बर्खास्त करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। स्कालरशिप घोटाले को लेकर पंजाब भाजपा एस सी मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल ने यह शब्द लुधियाना भजापा के जिला कार्यालय घंटा घर में एक प्रेस वार्ता में कहे ! उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की  केंद्रीय पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना (Central post matric scholarship scheme) में पंजाब में 63.91 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था जिसके को लेकर सीधे आरोप सामाजिक न्याय सशक्तिकरण व अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को पंजाब सरकार ने क्लीन चिट दे दी है  उसको लेकर पंजाब भाजपा एस सी मोर्चा नाखुश है और पंजाब भाजपा एस सी मोर्चा 10 अक्टूबर को पुरे पंजाब में चक्का जाम करेंगे !
       पंजाब भाजपा एस सी मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के जिम्मेदार पद पर बैठकर साधु सिंह धर्मसोत का नाम इस घटनाक्रम में आना शर्मनाक है। इस दौरान उन्होंने बताया कि एससीबीसी स्टूडेंट्स को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम की राशि दिलवाने के लिए एक तरफ व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस स्कीम में घोटाला इन तमाम प्रयासों पर पानी फेर रहा है। जिससे समूचे भाईचारे में भारी रोष है उन्होंने कहा की  साधु सिंह धर्मसोत को खुद ही नैतिकता के आधार पर अपना अस्तीफा दे देना चाहिए था ! उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री धर्मसोत के खिलाफ उजागर हुए इस घोटाले पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ अपनी  चुप्पी तोड़ें और बताएं कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है।
      पंजाब भाजपा एस सी मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल ने कहा कि इस घोटाले के कारण सबसे ज्यादा एससी बच्चों का नुकसान हुआ है। बच्चों को काॅलेजों की ओर से सर्टिफिकेट तक नहीं दिए गए। काॅलेज दबाव डाल रहे हैं कि उन्हें पैसे देने के बाद सर्टिफिकेट मिलेंगे। सरकार ने यह घोटाला करके एससी समाज से धोखा किया है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच करवाने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर लुधियाना भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,राम गुप्ता,लुधियाना भाजपा एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,पंजाब भाजपा एस सी मोर्चा के रवि बाली,जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा,अश्वनी बहल,पार्षद सुरिंदर अटवाल,यशपाल चौधरी, डॉ.सतीश कुमार,सुरिंदर बाली,जतिंदर गोरिया,नितिन जैन,मनु अरोड़ा  उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment